कोडरमा : कोयले से लदी मालगाड़ी के 53 डिब्बे पटरी से उतरे

मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज, रांची

कोडरमा और मानपुर रेलवे खंड के बीच गुरपा स्टेशन पर कोयले से लदी मालगाड़ी के 53 डिब्बे आज (बुधवार), 26 अक्टूबर को सुबह 6.24 बजे पटरी से उतर गए.इससे अप और डाउन लाइन पर रेल यातायात बाधित हुआ है. मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद रूट बदलकर ट्रेनों का परिचालन कराया गया. हालांकि, मालगाड़ी होने के कारण इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

कोयले से लदी मालगाड़ी कोडरमा स्टेशन की ओर से आ रही थी और गया की ओर जा रही थी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी का ब्रेक फेल हो गया.

Related posts