राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का हुआ वृहद आयोजन, अब वृद्धजनों के लिए होगा हर गुरुवार विशेष

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़

भारत सरकार आयुष मंत्रालय के निर्देश पर बीते 23 अक्टूबर को जिला आयुर्वेद कार्यालय में आयुर्वेद दिवस का वृहद आयोजन किया गया।

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.मीरा भगत के दिशा-निर्देश में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के संबंध में जिला नोडल अधिकारी डॉ.प्रशांत कुमार सक्सेना ने बताया कि 26 सितंबर 2022 से 23 अक्टूबर तक हर घर आयुर्वेद घर-घर आयुर्वेद विषय पर इस वर्ष आयुर्वेद दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इसी कड़ी में सम्पूर्ण जिले में पहले सप्ताह में आयुर्वेद और आहार, दूसरे में आयुर्वेद और वृद्धजन, तीसरे सप्ताह में आयुर्वेद और मानसिक स्वास्थ्य एवं चौथे सप्ताह में आयुर्वेद और अनुभव विषय पर विभिन्न आयोजन किये गए। साथ ही उन्होंने बताया कि अब प्रति सप्ताह हर गुरुवार को सभी आयुष एवं स्वास्थ्य संस्थाओं में 60 वर्ष से ऊपर के मरीजों का मुफ्त इलाज प्रारम्भ किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.अश्विनी कुमार शर्मा एवं डॉ. वी.के.अम्बवानी उपस्थित रहे। डॉ अम्बवानी ने आयुर्वेद को व्यापद रहित बताया तो वहीं डॉ.शर्मा ने जन- जन तक आयुर्वेद को पहुंचाने और उपयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया। कार्यक्रम में संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें डॉ.एस.बी.यादव, डॉ अवधेश महापात्रे, डॉ.रजनी पटेल, डॉ.एस.कर आदि ने अपने विचार रखे। चिकित्सकों ने लोगो को आयुर्वेद की विशेष विधा पंचकर्म के द्वारा किये जाने वाले जादुई इलाज के बारे में बताते हुए जनसामान्य से इसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग किये जाने का आव्हान किया। कोविड काल में जिस तरह जिले के सभी आयुष चिकित्सकों ने प्रथम पंक्ति में खड़े होकर सभी जगह पर निॢभक होकर सेवा दी उसकी प्रदेश स्तर पर बहुत प्रशंसा की गई है, कोविड काल से घर घर मे आयुर्वेद काढ़े और योग लोगों के जीवन का महत्वपूर्ण अंग बन गए हैं। आयुष औषधि एवं चिकित्सकों की माँग और स्वीकारिता समाज में बहुत ज्यादा बढ़ गयी है। ऐसे समय में भारत सरकार की योजना हर घर आयुर्वेद घर-घर आयुर्वेद का चमत्कारी परिणाम सामने आएगा और पूरे देश मे आयुर्वेद पुन: स्थापित होकर लोगों के जीवन का अभिन्न अंग बन जायेगा।

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.झा ने जिले के समस्त चिकित्सकों से आयुर्वेद को जन-जन तक पहुचाने के लिए अथक प्रयास करने की बात कहते हुए सभी का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.अवधेश महापात्रे ने किया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!