रेल मदद हेल्पलाइन के माध्यम से किया जा रहा है यात्रियों की त्वरित सहायता

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर

बिलासपुर मंडल रेल प्रशासन द्वारा रेल मदद हेल्पलाइन द्वारा प्राप्त सभी मामलों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए यात्रियों की हरसंभव सहायता की जा रही है।

इसी संदर्भ में आज गाड़ी संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस के ए-2 कोच में अहमदाबाद से रायगढ़ तक यात्रा कर रहे श्री सुजीत को अपने बच्चे के लिए दूध(बेबी फूड) की जरूरत पड़ी। उन्होंने रेल मदद हेल्पलाइन 139 में इसकी जानकारी दी। जानकारी प्राप्त होते ही मंडल रेल प्रशासन द्वारा उन्हें शहडोल स्टेशन में दूध (बेबी फूड) उपलब्ध कराया गया। इस कार्य के लिए यात्री द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रेलवे प्रशासन के इस कार्य की खुले दिल से तारीफ की गई।

Related posts