कलेक्टर ने मलैदा कैम्प में आईटीबीपी व सीएएफ के 26 जवानों के फूड पायजनिंग से पीडि़त होने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को उनके उपचार के लिए किया निर्देशित

Advertisements
Advertisements

मुख्यमंत्री ने फ़ूड पॉयजनिंग से पीड़ित जवानों के बेहतर इलाज व्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को दिए निर्देश

आईटीबीपी व सीएएफ के 26 जवानों के फूड पायजनिंग से पीडि़त होने पर इलाज जारी, सभी जवान खतरे से बाहर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

राजनांदगांव. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के खैरागढ़ विकासखंड स्थित मलैदा कैम्प में आईटीबीपी व सीएएफ के 26 जवानों के फूड पायजनिंग से पीडि़त होने की जानकारी प्राप्त होते ही तत्काल स्वास्थ्य विभाग को उनके उपचार के लिए निर्देशित किया है। कलेक्टर उनके स्वास्थ्य के संबंध में लगातार जानकारी ले रहें है। तत्काल ईलाज मिलने से जवानों को राहत मिली और सभी जवान खतरे से बाहर है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी खैरागढ़ में निरंतर जवानों के स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले के मलैदा कैम्प में आईटीबीपी व सीएएफ के 26 जवानों के फूड पायजनिंग से पीडि़त होने पर सभी का इलाज खैरागढ़ स्थित अस्पताल में किया जा रहा है। सभी जवान खतरे से बाहर है। एसडीएम श्री लवकेश ध्रुव ने बताया कि सिविल हॉस्पिटल खैरागढ़ में भर्ती 26 जवानों का स्वास्थ्य ठीक है। मलैदा कैम्प में स्वास्थ्य विभाग की टीम उपचार के लिए भेजी गई है।

मुख्यमंत्री ने फ़ूड पॉयजनिंग से पीड़ित जवानों के बेहतर इलाज व्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को किया निर्देशित

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव जिले के मलैदा केम्प में आईटीबीपी व सीएएफ के 21 जवानों के फुड पायजनिंग से पीड़ित होने की जानकारी प्राप्त होते ही सभी जवानों के बेहतर इलाज की  व्यवस्था सुनिश्चित करने जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया है। राजनांदगांव जिले के मलैदा कैम्प में आईटीबीपी व सीएएफ के 21 जवानों के फुड पायजनिंग से पीड़ित होने पर सभी का इलाज खैरागढ़ स्थित अस्पताल में किया जा रहा है। सभी जवान खतरे से बाहर है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!