समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा, जशपुर, पतराटोली, कुनकुरी,फरसाबहार, पत्थलगांव एवं बगीचा के विद्यालयों में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए मेरिट सूची और चयन सूची का प्रकाशन किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मेरिट सूची और चयन सूची जारी की गई है। मेरिट सूची और चयन सूची जिले की वेबसाईट www.jashpur.nic.in और कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।
