कुनकुरी पुलिस ने मोबाईल चोर को किया गिरफ्तार, चोरी करने झारखण्ड से आकर कुनकुरी नगर में रह रहा था, क्षेत्र में अलग अलग 4 घरों के मोबाइल व पैसा चोरी करने की मिली थी शिकायत

आरोपी मोहम्मद अकबर उम्र 24 वर्ष निवासी टैंक रोड रांची झारखंड के विरुद्ध थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 225/22 धारा 457,380 भा.द.वि.,अपराध क्रमांक 226/22 धारा 457,380भा.द.वि.,अपराध क्रमांक 227/22धारा 457,380 एवम 182/22 धारा457,380 भादवि पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

दिनांक 28.8.2022 ,31.10.22,1.11.22 को थाना कुनकुरी में प्रार्थी मीनू प्रसाद सिंह, नृतपाल सिंह, सुरेश सिंह के द्वारा थाना कुनकुरी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया की अज्ञात चोर के द्वारा मोबाइल, पैसा,  पर्स चोरी कर लिया है। जिसकी सूचना पर थाना कुनकुरी में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 182/22, 225/22, 226/22, 227/22 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी एवम गवाहों के द्वारा मोहम्मद अकबर उम्र 24 वर्ष निवासी टैंक रोड रांची हाल मुकाम सुकबासुपारा कुनकुरी के ऊपर संदेह किया गया जो उक्त व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी के पास से 5 नग मोबाइल, 1 एटीएम कार्ड, पर्स बरामद किया गया, आरोपी के द्वारा अलग अलग दिनांक को रात्रि में अकेले जाकर उक्त मोबाइल पैसा को चोरी किया जिसे गवाहों के समक्ष जप्त किया। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया  गया है ।    

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कुनकुरी उ.नि. भास्कर शर्मा, ,प्रधान आर. कार्तिक भगत, आर. प्रमोद , आरक्षक चंद्रशेखर बंजारे , आरक्षक मनोज एक्का नगर सै. 150 अजय श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts