जशपुर कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र गोरिया के खरीदी प्रभारी आनंद दुबे को खरीदी कार्य से किया पृथक

Advertisements
Advertisements

मंजू दुबे कम्प्यूटर ऑपरेटर को गोरिया से हटाकर नारायणपुर केन्द्र भेजा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने धान उपार्जन केन्द्र गोरिया के धान खरीदी प्रभारी एंव कम्प्यूटर ऑपरेटर की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उन्हें हटा दिया गया है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड कुनकुरी के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के अंतर्गत गोरिया धान उपार्जन केन्द्र के खरीदी प्रभारी आनन्द दुबे की शिकायत प्राप्त होने पर खरीदी कार्य से पृथक कर दिया गया है। साथ ही कम्प्यूटर ऑपरेटर मंजू दुबे को गोरिया से हटाकर नारायणपुर धान उपार्जन केन्द्र में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!