जिला प्रशासन जशपुर के प्रयास से वनग्राम सरकरा व विदुरपुर के वन अधिकार पत्रकधारी विक्रय कर सकेंगे धान

Advertisements
Advertisements

वनअधिकारी पत्रक धारी किसानों धान विक्रय हेतु शिविर लगाकर किया जा रहा पंजीयन

वनग्राम सरकरा के सभी निवासियों ने कलेक्टर से बात कर व्यक्त की अपनी प्रसन्नता

धान विक्रय हेतु पंजीयन कराने के लिए प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में फरसाबहार विकासखंड के वनग्राम सरकरा एवं विदुरपुर में वन अधिकार पत्रक धारी कृषकों का धान विक्रय हेतु पंजीयन कार्य किया जा रहा है।

 तहसीलदार फरसाबहार द्वारा उक्त ग्रामों में शिविर आयोजित कर सभी निवासियों का वन अधिकार पुस्तिका पूर्ण किया गया है। साथ ही किसानों का अपने नजदीकी धान उर्पाजन केन्द्र में धान विक्रय हेतु पंजीयन किया जा रहा है। धान विक्रय हेतु पंजीयन हो जाने से सरकरा वनग्राम के निवासियों के चेहरे में प्रसन्नता व्याप्त है। सभी लोगों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर श्री मित्तल से बात कर अपनी खुशी जाहिर की। कलेक्टर श्री मित्तल ने सरकरा वनग्राम के कृषकों से कहा क पूरा प्रशासन सदैव आपके साथ है। अब उन्हें धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। वे अपने नजदीकी धान खरीदी केन्द्र में जाकर टोकन के माध्यम से धान विक्रय कर सकेंगे। इस दौरान कलेक्टर द्वारा सभी लोगों को शासकीय योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया। सरकरा के सभी लोगों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

शिविर में तहसीलदार फरसाबहार द्वारा उक्त वनग्रामों के निवासियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी देकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए  समझाईश दी। साथ ही रहवासियों के अन्य समस्याओं की निराकरण हेतु प्राथमिकता से कार्य करने की बात कही।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!