‘हुंकार रैली’ और ‘प्रतिमा अनावरण समारोह’ की तैयारी पर चर्चा के लिए जिला भाजपा की बैठक का हुआ आयोजन, आयोजन को भव्य रूप देने का लिया गया संकल्प !

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुरनगर

न्यायधानी बिलासपुर में 11 नवबंर को आयोजित होने वाली महिला हुंकार रैली और 14 नवंबर को स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा पर विचार करने के लिए शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव,सांसद श्रीमती गोमती साय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व सांसद नंदकुमार साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय एवं जिला भाजपाध्यक्ष सुनील गुप्ता विशेष रूप से सम्मिलित हुए। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में दो बड़े कार्यक्रमों की तैयारी पूरी करनी है। उन्होनें बताया कि बिलासपुर में आयोजित होने वाली महिला हुंकार रैली में जिले से 2 सौ महिलाओं को सम्मिलित करने का लक्ष्य मिला है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। महिलाओं को बिलासपुर पहुंचाने और वापस लाने के लिए संसाधन की व्यवस्था कर ली गई है। उन्होनें बताया कि यह रैली छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के वायदा खिलाफी के विरोध में आयोजित किया गया है। बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शराब बंदी का वायदा किया था, जिसे वह भूल चुकी है। उन्होनें कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है, दुष्कर्म सहित महिला अत्याचार का ग्राफ रोजाना नई उंचाई छू रहा है, सरकार और कांग्रेस के समर्थन से जुआ और सट्टा का काला कारोबार तेजी से फल फूल रहा है, जिससे बर्बाद हो कर लोग आत्मघाती कदम उठा रहें हैं। इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए महिला शक्ति सड़क पर उतरेगी।

प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय

प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक परमपूज्य डॉ. मोहनराव भागवत का जशपुर आगमन ऐतिहासिक अवसर है। इसे भव्यतम स्वरूप देना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा अनावरण समारोह में 50 हजार से अधिक की भीड़ जुटाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। इसके लिए मंडल स्तर पर चल रही तैयारी पर भी पवन साय ने विस्तार से चर्चा की।

पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि परम पूज्य अघोरेश्वर बाबा भगवान रामजी के द्वारा शहर के सती उद्यान पार्क की स्थापना के बाद कुमार साहब के प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम सबसे बड़ा आयोजन है। इसे सफल बनाना हम सबका दायित्व है। भाजपा के कार्यकर्ता इसे सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। 14 नवंबर को आयोजित समारोह में व्यवस्था बनाएं रखना हम सबका दायित्व है। बैठक को सांसद श्रीमती गोमती साय, पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, पूर्व सांसद नंदकुमार साय ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश सिन्हा और समापन की घोषणा जिला संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह ने किया।

इस विषय में जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजशरण भगत, विधानसभा प्रभारी रमन अग्रवाल, राजू अग्रवाल, हरपाल सिंह भाभरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित साय, जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह, मुकेश शर्मा, सुनील अग्रवाल, रूपेश सोनी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला मंत्री सुनील अग्रवाल, अनूप गुप्ता, कोषाध्यक्ष वरुण जैन, गोपाल राय, विक्रमादित्य सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव,  डीडीसी सालिक साय, ममता कश्यप, रीना बरला, शांति भगत, अनिता सिंह, शरद चौरसिया, गोविंद भगत, केशव यादव, शहर मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह, राजकपूर भगत, श्रीनायक मिश्रा, कपिल साय, मंगल राम, अनिल मित्तल, कमल साय, श्यामलाल भगत, संतोष सहाय, सुरेन्द्र बेसरा,  भुनेश्वरी बेहरा, रेणु विश्वास, शारदा प्रधान, पिंकी गुप्ता, नीतू गुप्ता, अंजू टोप्पो, सुषमा सिंह, प्रतिमा भगत, आनंद शर्मा, विजय शर्मा, नीतिन राय, अमन शर्मा, मुनेश्वर सिंह केसर, दीपक अंधारे, वेदप्रकाश भगत, विनोद निकुंज, गणेश गुप्ता, उमाशंकर भगत, दीपक गुप्ता, अरविंद भगत, सज्जू खान, रवि यादव, खेमनिधि यादव, गोपाल कश्यप, आकाश गुप्ता, अमित साय, अभिषेक मिश्रा, राजा सोनी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!