चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कालेज अधिग्रहण पर भाजपा ने फिर खड़े किए है सवाल : मेडिकल कालेज के बारे में कांग्रेस का बयान विरोधाभासी – भाजपा

भाजपा का स्वास्थ्य मंत्री से सवाल जब कालेज को मान्यता ही प्राप्त नही थी, तो मेडिकल कालेज बताकर अधिग्रहण कैसे किया ?

क्या स्वास्थ्य मंत्री ने दबाव में मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण की सहमति दी है या उनसे पूछा ही नहीं गया ?देवलाल ठाकुर

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है, इस प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव यह स्पष्ट करें, जब आपने चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज का अधिग्रहण किया, उस समय उनको एनएमसी से मान्यता प्राप्त थी या नहीं ? जैसा कि आपने आज अखबारों में पत्रकार के माध्यम से कहा कि चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के मान्यता के लिए सरकार के प्रयास जारी है, मतलब साफ है। आपने सदन में झूठी जानकारी दी या आज आप अखबारों के माध्यम से झूठ बोल रहे हैं। आप जैसे बुद्धिमान व्यक्ति ने अमान्य मेडिकल कॉलेज को अधिग्रहण करने की सहमति कहीं मुख्यमंत्री के डर, दबाव या भय में तो नहीं दी ? छत्तीसगढ़ की जनता जवाब चाहती है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा आज भी कांग्रेस जनता को भ्रमित कर रही है, वह छत्तीसगढ़ के बच्चों की पढ़ाई का नाम लेकर अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के प्रयास में है। भाजपा का कांग्रेस से सीधा सवाल है कि बच्चों की पढ़ाई की इतनी चिंता रही तो आज तक कालेज शुरू क्यों नहीं करवाया जा सका ? कांग्रेस बताएं कि कितने बच्चे चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे हैं ?

Related posts