वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी, यातायात एवं आर.टी.ओ. अधिकारी के साथ मिलकर दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का किया गया निरीक्षण.

Advertisements
Advertisements

लोरो घाट एवं पतराटोली मोड़ का निरीक्षण कर संबंधितों को दुर्घटना से बचाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया 

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

आज दिनांक 07 नवंबर 2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी.रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी, यातायात एवं आर.टी.ओ. अधिकारी के साथ मिलकर संयुक्त रूप से अति दुर्घटनाजन्य क्षेत्र लोरो घाट का निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लोरो घाट के गार्ड वाल की उंचाई बढ़ाने, रिटेनिंग वाल को डबल लेयर पर कराये जाने, प्रकाश व्यवस्था बनाये जाने, घाट पर वाहनों की गति पर नियंत्रण हेतु रेडियमयुक्त स्ट्रीप लगाये जाने के निर्देश दिये गये।

इसके पश्चात् अति दुर्घटनाजन्य क्षेत्र पतराटोली चौक का निरीक्षण किया गया। चौक में संबंधितों को स्टॉपर लगाने, रेडियम लगाने एवं लोहे का रेलिंग लगाने के लिये संबंधितों को निर्देशित किया गया, साथ ही थाना प्रभारी दुलदुला को नियमित रूप से चौक में कर्मचारी लगाने हेतु कहा गया।

इस दौरान थाना प्रभारी दुलदुला, सूबेदार सौरभ चंद्राकर, राष्ट्रीय राजमार्ग के सब इंजिनियर आकाश बंजारे, परिवहन उप निरीक्षक श्री प्रजापति उपस्थित थे।

    

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!