जशपुर: बीपीएल राशनकार्डधारी महिलाओं हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 09 नवम्बर को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 09 नवम्बर 2022 को जिले के बीपीएल राशन कार्ड धारी महिलाओं के लिए 210 पदों में भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैप हेतु जेएसपी फाउंडेशन रायगढ़ से 210 पद हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है।

जिसमें ब्यूटीशियन, रूम अटेंडेंट और रिटेल सेल्स मार्केटिंग के 70-70 कुल 210 पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा में 50 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण रखी गई है। उक्त पद केवल बीपीएल राशन कार्ड धारी महिलाओं के लिए है। जिनका कार्य स्थल छत्तीसगढ़ में होगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को अपने मूल दस्तावेज एवं दो नग पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड के साथ ही जिला रोजगार एवं स्व-रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते हैं।

Related posts