जशपुर: जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम बटुराकछार  निवासी स्व मुकेश कुमार नाग की पानी में डूबने  से 08 जून 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री तेजराम नाग हेतु 4 लाख एवं पत्थलगांव  के ग्राम बनगांव बी  निवासी स्व. संजू लकड़ा की मृत्यु 08 जून 2022 को पानी में डूबने से हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की माता श्रीमती अंजली लकड़ा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। 

Related posts