राशि अंतरण कार्यक्रम : जिले के 2675 गन्ना किसानों के खाते में प्रोत्साहन राशि 6 करोड़ अंतरित

Advertisements
Advertisements

महात्मा गांधी के सपने को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी- श्री बघेल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित राशि अंतरण कार्यक्रम में वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 हेतु जिले के 2675 गन्ना किसानों के खाते में गन्ना प्रोत्साहन राशि 6 करोड़ रुपये अंतरित किया। इसके साथ ही गोधन न्याय योजना के तहत पिछले एक पखवाड़े में 1863 पशुपालकों द्वारा बेचे गए गोबर की राशि 15 लाख 22 हजार रुपये भी उनके बैंक खाते में अंतरित किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुनानक जयंति व कार्तिक पूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा कि न्याय योजना,नरवा गरवा घुरवा और बाड़ी योजना सहित अन्य किसान हितैषी योजनाआें के द्वारा प्रदेश में महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। दीपवाली के ठीक पहले किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत तृतीय किश्त की राशि का भुगतान किया गया। आज गन्ना किसानों को दो वर्ष की प्रोत्साहन राशि तथा गोधन न्याय योजना की 55 वी किश्त की राशि का भुगतान किया गया। उन्होंने कहा कि बीते 1 नवम्बर से समर्थन मूल्य में धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। सभी खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधाओं को ध्यान रखा जा रहा है। बारदाने की भी पर्याप्त  व्यवस्था है। मोबाइल से घर बैठे टोकन कटाने की भी व्यवस्था है। उन्होंने 83 गोठानां में गौमूत्र खरीदी एवं उसके उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए गोमूत्र खरीदी के लोए गोठानों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

इस अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर स्थित स्वान कक्ष में कलेक्टर कुन्दन कुमार, जिला पंचायत सीईओ विष्वदीप, संयुक्त कलेक्टर टीसी अग्रवाल सहित कृषि विभाग के अधिकारी व गन्ना उत्पादक किसान उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!