मनोरा विकासखण्ड के स्व सहायता समूह की महिलाओं को 5-5 यूनिट बैकयार्ड चूजा का वितरण किया गया

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिले के सभी गोठानों को स्वावलंबी बनाने के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है, साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न आजीविका से जोड़ा गया है। समूह की महिलाएं गोठान में विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन गई है।

इसी कड़ी में पशुपालन विभाग द्वारा विकासखण्ड मनोरा विकासखण्ड के 05 महिला स्वहायता समूह को 5-5 यूनिट बैकयार्ड चूज़ा का वितरण किया गया। इनमें गुलशन स्व सहायता समूह डंडगांव, यीशु स्व सहायता समूह मधवा, कुमकुम स्व सहायता समूह कपरोल, महिमा स्व सहायता समूह खोँगा और  तीरसा स्व सहायता समूह भभरी शामिल हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!