हुड़दंग करने वाले 3 बदमाशों को भेजा गया जेल

संभ्रांत इलाके में कर रहे थे हुड़दंग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा

पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा गुंडे बदमाशों पर त्वरित एवं कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं, इसी कड़ी में रामपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 12.11.2022 को काशीनगर कॉलोनी में संभ्रांत इलाके में हुड़दंग करने वाले 3 बदमाशों को धारा 151 जा. फो. के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।

गिरफ्तार बदमाशों के नाम इस प्रकार है :–

1 . अजय दीवान पिता शिवदास दीवान  निवासी आरामशीन मोहल्ला कोरबा

2 . सुनील महंत पिता सहदेव दास महंत  निवासी आरामशीन मोहल्ला कोरबा

3 . गगन दीवान पिता रामदास दीवान निवासी आरामशीन मोहल्ला कोरबा

Related posts