पुंदाग ओपी क्षेत्र के नदी के पास झाड़ी में मिले महिला के शव की हुई पहचान, महिला की हत्या उसके पति ने ही कर शव फेंक दिया था झाड़ी में.

Advertisements
Advertisements

प्रारंभिक पूछताछ में सम्पति विवाद को लेकर पत्नी की हत्या की बात आ रही है सामने

मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-राँची

पुंदाग ओपी क्षेत्र में गुरुवार को झाड़ी से बरामद शव की शिनाख्त हो गई है। महिला धुर्वा की रहने वाली थी। महिला की हत्या उसके पति ने हत्या कर शव झाड़ी में फेंक दिया था। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति से पूछताछ जारी है। मृतिका की पहचान अजमेरिया खातून 42 वर्ष के रूप में हुई है। पति इकबाल अंसारी 62 वर्ष ने अपनी तीसरी पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी ने हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में टीम गठित की थी। डीएसपी राजा कुमार मित्रा और पुंदाग ओपी प्रभारी विवेक कुमार लगातार घटना के बाद से जांच पड़ताल में जुटे थे। आज शनिवार को जैसे ही जांच में जानकारी मिली, तुंरत पति को कचहरी के पास से गिऱफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सम्पति विवाद को लेकर पत्नी की हत्या की बात सामने आ रही है।

बता दें बीते गुरुवार को महिला का शव पुंदाग ओपी क्षेत्र के नदी के पास झाड़ी में स्थानीय लोगों ने देख पहले पीसीआर को जानकारी दी, फिर पुंदाग ओपी के प्रभारी विवेक कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। घटना की सूचना पर हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा भी वहां पहुंचे थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!