रायपुर, – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके सहित केन्द्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राष्ट्रीय नेताओं और राष्ट्रीय मीडिया के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। राष्ट्रपति श्री कोविंद ने फोन कर, प्रधानमंत्री श्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष श्री बिड़ला और राज्यपाल सुश्री उइके ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री श्री बघेल को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की है। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी, झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर तथा पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ डॉ. रमन सिंह और पूर्व मंत्री श्री अजय चन्द्राकर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने फोन कर मुख्यमंत्री को बधाई दी।
Related posts
-
जशपुर में न्यायपालिका और पुलिस का हाई-लेवल मंथन : अब अपराधियों के बचने की गुंजाइश कम ! जशपुर में नए आपराधिक कानूनों पर बड़ा प्रशिक्षण अभियान, डिजिटल साक्ष्य से मिलेगी अपराधियों को मात.
नवीन आपराधिक कानून (BNS, BNSS, BSA) पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का... -
कलेक्टर रोहित व्यास की बड़ी पहल, एफपीओ को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार का रास्ता; ओएनडीसी प्लेटफॉर्म, काजू प्रोसेसिंग, मधुमक्खी पालन और कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से किसानों की बढ़ेगी आमदनी
किसानों की आय बढ़ाने एफपीओ होंगे और मजबूत मूल्य संवर्धन व डिजिटल बाजार से जुड़ेंगे उत्पाद... -
‘Yoga for Healthy Ageing’ थीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भव्य तैयारी, 21 जून को रणजीता स्टेडियम में होगा सामूहिक योगाभ्यास, 14 जून को विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास
14 जून को योग से बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 21 जून को मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग...
