मरीज के ठीक होने के लिए स्थानीय बोली में प्रार्थना कर रही थी किसी भी प्रकार का झाड़ फूंक नहीं किया जा रहा था प्रशासन ने स्पष्ट किया मामला

Advertisements
Advertisements

घायलों का तत्काल प्रारंभ किया गया उपचार

गंभीर 5 मरीजों को तत्काल उच्च उपचार के लिए बड़े अस्पताल भेजा गया है

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

मनोरा विकासखंड के जरिया के पास ट्रेक्टर पलटने से 34 लोग घायल हो गए थे। जिला प्रशासन को सूचना मिलने पर जशपुर एसडीएम और पुलिस विभाग के अधिकारीगण मौके पहुंचे और घायलों को तत्काल सहायता पहुंचाई गई। साथ ही 108 वाहन के माध्यम से अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सक, चिकित्सा अधिकारी, पैरामेडिकल स्टॉफ के टीम के द्वारा तत्काल उपचार प्रारंभ किया गया। घायलों की सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन चिकित्सा व्यवस्था तथा निगरानी में लगे हुये थे। कुल 34 घायल मरीजों को लाया गया था जिसमें से 05 मरीजों को बेहतर ईलाज के लिये उच्च चिकित्सा संस्थान को रेफर किया गया है शेष का ईलाज चिकित्सकों की निगरानी में जिला चिकित्सालय में चल रहा है। घायलों के साथ में आई एक महिला मरीज के ठीक होने के लिये अपनी स्थानीय बोली में प्रार्थना कर रही थी। किसी भी प्रकार का झाड़ फूंक नहीं किया जा रहा था।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!