जशपुर : आगामी 28 और 30 नवंबर को जिला अस्पताल में विशेष कैम्प आयोजित, डॉ कृष्ण मूर्ति काम्बले कैम्प में कुष्ठ रोगियों का ईलाज करेंगे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर जिले में आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए आगामी  दिनांक 28 नवंबर से 30 नवंबर को जिला चिकित्सालय जशपुर में Re constructive surgery camp आयोजित किया गया है रायपुर क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान निदेशक डॉ कृष्ण मूर्ति काम्बले कैम्प में उक्त दिवस कुष्ठ रोगियों का ईलाज करेंगे मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा की मरीजों का चिन्हांकन किया गया है |उनका कैम्प में इलाज कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा जिला प्रशासन जशपुर जिले में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार सार्थक प्रयास कर रहा है | लोगों का गंभीर बीमारी के ईलाज के लिए बाहर से डाक्टरों को बुलाकर मरीजों को इलाज की सुविधा दी जा रही है

Related posts