निजात अभियान के अंतर्गत थाना उरगा क्षेत्र के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दमखांचा में विद्यार्थियों एवम शिक्षको के मध्य चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

1 अभिव्यक्ति एप के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया |

2. हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम एवम नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान

3. सायबर क्राइम,यातायात के नियमों के बारे में दी गयी जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा

पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत थाना उरगा  क्षेत्र अंतर्गत  शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दमखांचा के विद्यार्थियों एवम शिक्षकों को हमर बेटी हमर मान,  नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, साईबर क्राइम, अभिव्यक्ति ऐप एवं यातायात के नियमों की  विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में दमखांचा स्कूल के विद्यार्थीगण एवम शिक्षकगण उपस्थिति थे। कोरबा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ।

Related posts