एकल अभियान श्रीहरि कथा योजना का 30 दिवसीय व्यास प्राथमिक वर्ग का हुआ शुभारंभ

Advertisements
Advertisements

अंचल कार्यालय लोरो में आयोजित प्रशिक्षण में लगभग 40 महिला व्यास कथाकार लेंगी प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

एकल अभियान अंचल कार्यालय लोरो में अभियान की श्री हरि कथा योजना के अन्तर्गत व्यास कथाकारों का 30 दिवसीय प्राथमिक वर्ग समारोहपूर्वक प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्ण अर्पण के साथ अतिथियों द्वारा किया गया। शंभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा प्राथमिक वर्ग में प्रशिक्षण हेतु उपस्थित व्यास कथाकारों को मार्गदर्शन एवं अर्शिवाद प्रदान किया गया।

इस 30 दिवसीय व्यास प्राथमिक वर्ग में लगभग 40 महिला व्यास कथाकार प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी जिसके बाद उन्हे विशेष प्रशिक्षण के लिये 6 माह और प्रशिक्षित किया जायेगा। जिसके उपरांत उन्हे 2 माह का व्यास अनुभव प्राप्त करने के लिये कथाओं में भेजा जायेगा। इस प्रकार कुल 9 माह का प्रशिक्षण इन व्यास कथाकारों को प्रदान किये जाने हेतु यह प्राथमिक वर्ग अंचल कार्यालय लोरो में लगया गया है।

शुभारंभ समारोह में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के महामंत्री एवं संघ के प्रचारक श्री योगेश वापट मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। आयोजन में केन्द्रीय व्यास प्रमुख एवं अभियान प्रभाग पालक श्री देवकीनंदन दास, एकल अभियान पूर्व प्रभाग ए के श्री सचिव अजेश अग्रवाल, प्रभाग हरि कथा योजना प्रमुख श्री आशिष मिश्रा, श्रीहरि कथा योजना अम्बिकापुर भाग के कार्यकारी अध्यक्ष श्री वार्ष्णेय जयसवाल, भाग ग्राम विकास प्रभारी श्री विनोद अग्रवाल, भाग के अध्यक्ष श्री राजीव नन्दे, उदय शर्मा, भाग संवाद प्रमुख विष्णु नारायण जोशी, अंचल अध्यक्ष भुनेश्वर सिंह, राधेश्याम हेडा, इंदर हेडा, महेश्वर जी, गौरिशंकर सिंह, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, राजेन्द्र पाण्डेय, अमन शर्मा, अंचल संवाद प्रमुख बिहारी नायक, राजकुमार सिंह, सर्व व्यवस्था प्रमुख राजेन्द्र सिदार-लोरो, श्रीमती अनामिका नंदे, श्रीमती सुरेखा गुप्ता, श्रीमती सुखमनी चंद्राकर, श्रीमती पुष्पा पारीक, श्रीमती गायत्री नंदे, श्रीमती सोनी सिंह आदि मातृशक्ति के साथ संभाग हरिकथा योजना प्रमुख गुलाब पटेल, अंचल अभियान प्रमुख पवन सिंह, अंचल कार्यालय प्रमुख पंकज राम एवं एकल अभियान एवं हरिकथा योजना के कार्यकर्ता, सेवव्रती एवं समिति के पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे। शुभारंभ कार्यक्रम का संचालन जगदीश मरकाम द्वारा किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!