जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत विकासखण्ड व ग्राम फरसाबहार निवासी स्व. आन्या टाप्पो की पानी में डूबने से 10 मई 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता श्री मुकेश टोप्पो हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम देवबोरा निवासी स्व. रानी कुजूर की पानी में डूबने से 22 जनवरी 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता श्री मुकेश कुजूर हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!