उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने ली चारामा मंडल की बैठक : शक्तिकेन्द्र प्रभारियों की बैठक में की सभी चुनावी कार्यों की समीक्षा

Advertisements
Advertisements

इस सरकार की भ्रष्ट नीतियों का पर्दाफ़ाश करना है : बृजमोहन अग्रवाल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

चारामा : भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर तैयारियां और भी तेज हो गयी है। कांकेर के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में हार-जीत से ज्यादा हार-जीत के अंतर का मायने होगा। इसी अंतर से 2023 के विधानसभा चुनाव का संकेत मिल जाएगा। छत्तीसगढ़ में ऐसा कहा जाता है कि, जिस पार्टी ने बस्तर जीता, प्रदेश में उसकी ही सरकार बनती है।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की काफी तेज और मुस्तैद नजर आ रही है। चाहे बात प्रचार-प्रसार की हो या फिर बैठकें या जनसभाएं हो, भाजपा हर मैदान में दूसरों से आगे निकलती दिखाई दे रही है।

आज इसी कड़ी में उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने चारामा स्थित सभी चुनावी कार्यालयों में शक्तिकेन्द्र प्रभारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में बृजमोहन अग्रवाल ने अब तक के चुनावी कार्यों की समीक्षा की साथ ही उपचुनाव को लेकर आगामी रणनीतियों को सुदृढ़ करने हेतु सभी को संबोधित किया।

बृजमोहन अग्रवाल जी ने कहा कि, आप सभी के दम पर ही हम कांग्रेस पार्टी व उसकी सरकार को चुनौती दे रहे है। आप सभी के जोश और जनता के अंदर सरकार के खिलाफ उठे आक्रोश ने हमारी जीत सुनिश्चित कर दी है। अब बस हमें जीत के अंतर के लिए कार्य करना है। इस चुनाव के मैदान में निष्पक्ष चुनाव लड़ने की हिम्मत भी कांग्रेस पार्टी ने खो दी है। 5 तारीख को भानुप्रतापपुर की जनता निश्चित रूप से ब्रम्हानंद नेताम को चुनने वाली है।

इस सरकार की भ्रष्ट नीतियों का पर्दाफ़ाश करना है। इसलिए हमें अपने सभी रिश्तेदारों-नातेदारों दोस्त, मित्र सबको समझाना है, सभी को जागरूक करना है। इस झूठी, बेईमान सरकार को सबक सिखाना है, भाजपा को जिताना है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!