भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव : भानुप्रतापपुर विधानसभा की जनता भाजपा के साथ है – सांसद श्रीमती गोमती साय

Advertisements
Advertisements

बस्तर संभाग के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कोरर भाजपा मंडल में रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय द्वारा भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के पक्ष में किया गया धुंआधार जनसंपर्क

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

रायगढ़/जशपुर : रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय द्वारा बस्तर संभाग के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कोरर भाजपा मंडल में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के पक्ष में धुंआधार जनसंपर्क किया जा रहा है। सांसद श्रीमती साय इन दिनों बस्तर संभाग के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के समर्थन में कोरर मण्डल के ग्राम चिल्हाटी, बारवी, राडवाही, सेलेगाँव, बैजनपुरी, कुर्री, भोंडिया, कोरर में के मतदाताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं, महिला समूह की माताएँ-बहनों, भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं घर घर जा कर मुलाकात कर रही है। साथ ही मड़ई मेला, चौक चौहारों में नुक्कड़ सभा कर मतदाताओं को संबोधित करते हुए भाजपा को प्रचण्ड मतों से जिताने का आह्वान के साथ कांग्रेस के चाल चरित्र को भी बता रही है।

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार किस प्रकार आदिवासी समाज के युवाओं के भविष्य को चौपट कर रही। प्रधानमंत्री आवास का लाभ आज छत्तीसगढ़ की जनता को नही मिल रहा है। केंद्र से आ रहा फंड का दुरुपयोग कर रहे है। पूरे छत्तीसगढ़ में चलने के लिए सड़क नही है। जो सफर एक घंटे का है वह चार घंटे में तय हो रहा है। महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं से रेडी टू इट का कार्य छीन कर अपने लोगो को दे दिया गया है। आज छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा तार-तार हो चुकी है। भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी अपने चरम सीमा पर है। छत्तीसगढ़ की जनता इनके झूठे वादों में आकर इनको सत्ता प्रदान की और इन्होंने उसी जनता जनार्दन को धोखा दिया है। अब जनता के पास मौका है, इन्हें इनको आईना दिखाने का। भानुप्रतापपुर विधानसभा के मतदाता इनको इस बार आईना दिखाएंगे।

रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय के साथ प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम, प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन केदार कश्यप, पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन सुश्री लता उसेंडी, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष, बस्तर राजा कमलचंद्र भंजदेव, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विकास मरकाम, जशपुर भाजपा नेत्री श्रीमती रीना बरला, जशपुर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ममता कश्यप, युवा नेता गोपाल कश्यप सहित स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!