ठगों ने ठुकरा दिया अनियमित कर्मचारियों की आस्था का प्रतीक, कांग्रेस के कालनेमी कर रहे माता कौशल्या का अपमान – ओपी चौधरी

Advertisements
Advertisements

मंदिर मंदिर गाते हैं तो, नारियल क्यों नहीं सुहाते हैं – भाजपा

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस ने चुनाव में वादा किया था कि सत्ता में आने पर 10 दिन में संविदा और अनियमित कर्मचारियों को नियमित करेंगे, लेकिन 4 साल हो गए, वादा पूरा नहीं किया। इस बीच ये कर्मचारी लगातार नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं, जिसे सरकार नहीं सुन रही। अब ये कर्मचारी माता कौशल्या की शरण में गए कि माता का मंदिर बनाने का दिन-रात बखान करने वाली कांग्रेस सरकार शायद माता का सम्मान रखेगी। ये कर्मचारी चंद्रखुरी स्थित माता के मंदिर तक पदयात्रा करते हुए पहुंचे और कौशल्या माता के सामने संकल्प और आस्था का नारियल अर्पित किया। इसके बाद वे नारियल भेंट करने सरकार के प्रवक्ता मंत्री रवींद्र चौबे के यहां पहुंचे तो, उन्होंने मुलाकात करने तथा माता का नारियल लेने से इंकार कर दिया। यह ठग सरकार द्वारा माता कौशल्या का अपमान है।

प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी

प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कालनेमी कांग्रेसी सनातन धर्म का, भगवान राम का, माता कौशल्या का अपमान करते रहते हैं। चंद्रखुरी के माता कौशल्या के मंदिर का नारियल तक रविंद्र चौबे ने स्वीकार नहीं किया। इनका दिखाने का स्वरूप अलग है और वास्तविक स्वरूप अलग है। कांग्रेस के लोग कौशल्या माई के मंदिर का नारियल स्वीकार नहीं कर रहे हैं, जनता इन्हें भी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि शराबबंदी लागू करने के लिए गंगाजल हाथ में लेने वालों ने गंगा मैया को धोखा दिया है और अब नियमितिकरण का वादा कर कर्मचारियों को ठगने वालों ने माता कौशल्या का भी अनादर कर दिया। यह सरकार हिंदुत्व का अपमान करने व जनता से विश्वासघात करने का ठेका लेकर बैठी है। छत्तीसगढ़ की जनता के साथ ठगी कर रही है, छल कर रही है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!