रायपुर – वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी रायपुर के मौदहापारा के सुभाष नगर में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। यह सामुदायिक भवन हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड-36 में पांच लाख रूपए की लागत से निर्मित हुआ है। इस भवन के लिए विधायक कुलदीप जुनेजा ने विधायक निधि से राशि दी है। इस अवसर पर मंत्री श्री अकबर ने वार्डवासियों को बधाई देते कहा कि राज्य सरकार जनसुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस सामुदायिक भवन के बन जाने से वार्ड वासियों को सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन में सहूलियत होगी। इस अवसर छत्तीसगढ़ हाऊसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, एमआईसी सदस्य ज्ञानेश शर्मा, वार्ड-36 के पार्षद अनवर हुसैन, पार्षद हरदीप सिंह (बंटी) होरा, नगर निगम आयुक्त प्रभात मलिक, जोन आयुक्त विनय मिश्रा, पूर्व पार्षद अनीश अहमद, कबीर अहमद, फिरोज अली, शाहिद अली वहीद भाई, कपिल बाग, मनीष निहाल, दिनेश बाघ, सनी बाघ, श्रीमती शीलू टांडी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Related posts
-
पहचान बनाकर ठेकेदार का भरोसा जीता, फिर मोटरसाइकिल लेकर हो गया फरार! 6 महीने बाद बिलासपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश से आरोपी को बाइक सहित दबोचा
पहचान बनाकर ठेकेदार का मोटर सायकल लेकर फरार,आरोपी मोटर सायकल सहित म. प्र. से गिरफ्तार थाना... -
श्री फलेश्वर नाथ मंदिर :बगिया में गूंजा हर-हर महादेव ! 1 लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंगों का महाअनुष्ठान पूर्ण, भव्य पूर्णाहुति और विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब.
श्री फलेश्वर नाथ मंदिर बगिया में 1 लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग पूजन महाअनुष्ठान का... -
सड़कों का होगा कायाकल्प, विकास को मिलेगी रफ्तार: शिवपुर-पत्थलगांव और दुलदुला-चटकपुर-लोटापानी मार्ग के लिए 12 करोड़ 63 लाख मंजूर
जिले में सड़कों के सुदृढ़ीकरण को लेकर मिली बड़ी सौगात, 12 करोड़ 63 लाख रुपये स्वीकृत...
