अवैध देशी शराब परिवहन करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 39 नग 180 एमएल वाली शीशी देशी प्लेन शराब की गई बरामद, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल !

आरोपी रामनारायण हरवंश के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के अंतर्गत अकलतरा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों पर की जा रही लगातार कार्यवाही

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

अकलतरा : दिनाँक 17 दिसंबर  22 को अकलतरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक मोटरसाइकिल में अवैध शराब परिवहन कर रहा है। जिस पर अकलतरा पुलिस के द्वारा सिंचाई कालोनी के सामने तहसील रोड अकलतरा में घेरा बंदी कर रेड किया गया, जहाँ आरोपी रामनारायण हरवंश को पकड़कर उसके कब्जे से 39 नग 180 मिली वाली देशी प्लेन शराब शीलबन्द कुल 7.020 लीटर एवं एक मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर बरामद कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। आरोपी को दिनांक 17 दिसंबर 22 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।

इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप, आरक्षक प्रशांत चंद्रा एवं आरक्षक विवेक ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts