जशपुर : जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत सन्ना विकासखण्ड के ग्राम कामारिमा निवासी स्व. संतोष यादव का सर्पदंश से 07 अप्रैल 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती गुलमती यादव हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार पत्थलगांव  विकासखण्ड के ग्राम लुडे़ग, निवासी स्व. नितेश ठाकुर की कुंआ के पानी में डूबने के कारण  19 अगस्त 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृितक के पिता श्री बजरंग ठाकुर हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts