निजात अभियान के अंतर्गत चौकी रजगामार थाना बालकोनगर क्षेत्र ग्राम कोई के एनएसएस कैंप के बच्चों के बीच में जाकर चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा

कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत चौकी रजगामार थाना बालकोनगर के ग्राम कोई के एनएसएस कैंप के बच्चों के बीच जाकर, हमर बेटी-हमर मान, अभिव्यक्ति एप्प,  साइबर क्राइम, गुड टच-बैड टच, के बारे में विस्तृत जानकारी देकर नाबालिग बच्चों को गाड़ी न चलाने देने के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। ग्राम कोई एनएसएस कैंप के बच्चों को संबोधित करते हुए नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर नशे से दूर रहने बुराईयों से बचने की सलाह दिया गया।

कोरबा पुलिस द्वारा शुरू किया गया निजात अभियान भविष्य में भी जारी रहने की जानकारी दी गई।

Related posts