जिला प्रशासन की वेबसाईट को मिला राष्ट्रीय प्लैटिनम अवार्ड, दिल्ली में 8 जनवरी को किया जायेगा सम्मानित

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर

जिला प्रशासन की वेबसाईट को छत्तीसगढ़ से भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय प्लैटिनम अवार्ड से नवाजा गया है। प्लैटिनम अवार्ड राष्ट्रीय स्तर पहले स्थान पर आने वाले जिले को दिया जाता है। जिला प्रशासन बिलासपुर की वेबसाईट को ‘‘बेस्ट वेब एंड मोबाइल ईनिसिएटिव कॉम्पलांइग़ विथ GIGW एंड एससीबिलिटी गाइडलाइन’’ केटेगरी अंतर्गत यह पुरस्कार दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव श्री अखिलेश कुमार शर्मा द्वारा 8 जनवरी को नई दिल्ली में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।

कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए डायरेक्टर (आईटी) श्री अरविंद यादव सहित एनआईसी की पूरी टीम को बधाई दी है। डिजिटल इंडिया प्रोग्राम भारत सरकार का एक फ्लैगशिप प्रोग्राम है जिसके अंतर्गत डिजिटल इंडिया अवार्ड 2022 हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिले की बिलासपुर डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट अंतर्गत, प्लैटिनम पुरुस्कार के लिए विजेता घोषित हुई है।

जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर श्री सौरभ कुमार, अरविंद यादव डायरेक्टर(आई.टी.) द्वारा 8 दिसंबर 2022 को सूचना एवम प्रौद्योगिकी मंत्रालय नई दिल्ली के सचिव जो जूरी के अध्यक्ष हैं, एवं जूरी के अन्य सदस्यों के समक्ष प्रस्तुतीकरण दिया गया था। नामांकन प्रक्रिया में कलेक्टर के द्वारा एन.आई.सी. टीम में श्री मनोज कुमार सहा. निदेशक (आई.टी.) को भी शामिल किया गया था।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!