जशपुर : जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए  की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम दाराखरिका, निवासी मृतक स्व. देवचरण राम का आकाशीय बिजली (गाज) से 5 अगस्त 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस पत्नी यशोदा सिंह हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम तमता, निवासी मृतिका सुहानो आकाशीय बिजली (गाज) के कारण 21 सितंबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका की पति श्री दीपक सिदार हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts