राज्योत्सव 2021 में ऊर्जा विभाग के मंडप को मिला तृतीय स्थान, राज्यपाल के हाथों मिला पुरस्कार

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर. साइंस कालेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 में आयोजित विभागीय प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ऊर्जा विभाग के मंडप को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ। पुरस्कार समारोह की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल माननीया सुश्री अनसुईया उइके एवं अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों से पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के हर्ष गौतम एमडी वितरण कंपनी एवं मनोज वर्मा नोडल अधिकारी (ऊर्जा), अधीक्षण अभियन्ता (शहर-1)  रायपुर ने ग्रहण किया।

28 अक्टूबर से 01 नवम्बर तक आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 में राज्य शासन के सभी विभागों की विकास योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई थी। ऊर्जा विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज, क्रेडा एवं मुख्य विद्युत निरीक्षालय का संयुक्त स्टाल लगाया गया।  प्रदर्शनी मण्डप में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को प्रदत्त हाफ बिजली बिल योजना से अब तक मिली छूट की जानकारी देने वाला जीवंत मॉडल प्रदर्शनी में मण्डल में रखा गया, जिसमें उपभोक्ता अपना बीपी नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करके तत्काल उसे मिल रही छूट की राशि की जानकारी प्राप्त कर रहे थे। मण्डप में पधारे मुख्यमंत्री बघेल के समक्ष मान. मंत्री डॉ0 शिव डहरिया, नियामक आयोग के अध्यक्ष हेमन्त वर्मा, महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ0 किरणमयी नायक, ऊर्जा सचिव एवं पॉवर कंपनी के चेयरमेन अंकित आनंद (आई.ए.एस.) ने हेडफोन के जरिये बिजली बिल में छूट की जानकारी आडियो-वीडियो के माध्यम से प्राप्त की एवं उसकी सराहना की। मेला स्थल पर पधारे आगन्तुकों को मोर बिजली एप के माध्यम से प्राप्त सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

पुरस्कार वितरण समारोह में नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, गृह एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, संस्कृति मंत्री अमरजीत सिंह भगत, कृषि एवं संसदीय मंत्री रवीन्द्र चैबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री रूद्र गुरू, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, सांसद सुनील सोनी, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल, छग शासन के मुख्य सचिव अमिताभ जैन (आई.ए.एस.), नोडल अधिकारी राज्योत्सव एवं संस्कृति सचिव पी.अलबलगम (आई.ए.एस.) एवं अन्य विशिष्टगण उपस्थित थे। पॉवर कंपनीज के प्रबंध निदेशक (वितरण) हर्ष गौतम के निर्देशन मे तथा मनोज वर्मा नोडल अधिकारी (ऊर्जा), कार्यपालन अभियंता एन. बिम्बीसार एवं एस.के. शर्मा, राजू साहू, मनोज बजाज की टीम द्वारा झाकी के निर्माण एवं प्रदर्शन में विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!