मोटर सायकल चोर गिरोह को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता : मोटर सायकल चोरी में संलिप्त 15 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, आरोपियों से कुल नौ मोटर सायकल की गई बरामद !

Advertisements
Advertisements

थाना जांजगीर एवं विशेष पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही

आरोपियों द्वारा जांजगीर, बम्हनीडीह के साथ ही जिला सक्ती एवं मस्तूरी, तोरवा क्षेत्र जिला बिलासपुर में भी घटना को दिया गया अंजाम

गिरफ्तार आरोपियों का नाम-

01. गिरीश पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी बिरगहनी

02. किशन यादव उम्र 25 वर्ष निवासी बिरगहनी

03. सत्यप्रकाश साहू उम्र 19 वर्ष निवासी बिरगहनी

04. प्रभाकर यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर

05. सौरभ दास महंत उम्र 21 वर्ष निवासी थाना पारा चांपा

06. दिगम्बर साहू उम्र 27 वर्ष निवासी जयरामनगर मस्तुरी थाना मस्तुरी

07. राज साहू उम्र 19 वर्ष निवासी पिसौद थाना जांजगीर

08. संजय साहू उम्र 22 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर

09. शंभू यादव उम्र 25 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर

10. अजय चंद्रा उम्र 21 वर्ष निवासी लछनपुर थाना जांजगीर

11. रितिक कुमार देवांगन उम्र 20 वर्ष निवासी बेलदारपारा चांपा

12. मुकेश कुमार चंद्राकर उम्र 22 वर्ष निवासी बिरगहनी चौक थाना जांजगीर

13. कलेश्वर साहू उम्र 35 वर्ष निवासी सरवानी थाना सारागांव

14. आशीष साहू उम्र 25 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर

15. रामेश्वर प्रसाद साहू उम्र 30 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरों द्वारा मोटर सायकल चोरी की घटना को लगातार अंजाम दिया जा रहा है, जिसकी धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस को मुखबीर से मोटर सायकल चोर, खरीददार एवं मोटर सायकल के नंबरों में हेरफेर करने वाले गिरोहों के बारे में सूचना मिलने पर मामले की गंभीरता को देखते हुये विशेष पुलिस टीम एवं जांजगीर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 09 मोटर सायकल बरामद किया गया। जिसमें 01 बुलेट, 02 हीरो स्पलेण्डर एवं 06 नग सीडी डिलक्स मोटर सायकल है। शातिर चोर गिरिश पटेल निवासी बिरगहनी एवं उसका साथी सत्यप्रकाश साहू अलग- अलग स्थानों से मोटर सायकल चोरी कर मुख्य सरगना आटो सेंटर संचालक किशन यादव निवासी बिरगहनी के पास लाकर बेचने हेतु देते थे, जिसे किशन यादव मोटर सायकल मेकेनिक के माध्यम से मोडिफाईड एवं रजिस्ट्रेशन नंबर में हेरफेर करवाकर बेच देता था. बिक्री रकम परस्पर बांटकर अवैध लाभ अर्जित किया करते थे।

आरोपियों से थाना जांजगीर के अपराध क्रमांक 556/21, 604/21, 607/21, 322/22 एवं 711/2022 धारा 379 भादवि में अलग-अलग स्थान एवं समय पर चोरी का मोटर सायकल बरामद किया गया है। वहीं थाना सक्ती के अपराध क्रमांक 442/22 धारा 379 भादवि एवं थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर के अपराध क्रमांक 534/22 धारा 379 भादवि में चोरी गये मोटर सायकल के अलावा बम्हनीडीह एवं थाना तोरवा क्षेत्र का मोटर सायकल बरामद किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध आपराधिक मामलों के अलावा इस्तगासा धारा 41(1-4)जा.फौ./379, 411, 414 भादवि के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

मोटर सायकल चोरी का पर्दाफाश करने एवं मोटर सायकल बरामदगी में निरीक्षक उमेश कुमार साहू, उप निरीक्षक बी.पी.तिवारी, उप निरीक्षक पुष्पराज साहू, हायक उप निरीक्षक भरत राठौर, हायक उप निरीक्षक होलीराम भार्गव, हायक उप निरीक्षक कमलेश्वर मिश्रा, प्रधान आरक्षक जगदीश अजय, प्रधान आरक्षक विरेन्द्र भानू,, प्रधान आरक्षक राकेश यादव, प्रधान आरक्षक मुकेश यादव, प्रधान आरक्षक प्रीतम कंवर, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, प्रधान आरक्षक अनिल हंसराज, आरक्षक दिलीप सिंह, आरक्षक हेमंत राठौर, आरक्षक विरेन्द्र टंडन, आरक्षक मनीष राजपूत, आरक्षक सोमेश शर्मा, आरक्षक अर्जुन यादव, आरक्षक चिरजींव कमलेश, आरक्षक सुनील सूर्यवंशी, आरक्षक सुशांत राठौर, आरक्षक आशीष यादव, आरक्षक बाल्मिकी राठौर, आरक्षक संतोष कंवर एवं आरक्षक टिकेश्वर राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!