कांग्रेस ने पोस्टरबाजी कर निम्न स्तर  की राजनीति का रिकॉर्ड बनाया, कांग्रेस सरकार आरक्षण रोकने हर पैंतरा अपना रही है – देवलाल ठाकुर

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने राजभवन के प्रति अशिष्ट आचरण करते हुए पोस्टरबाजी करने की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने निम्न स्तर की राजनीति करने का रिकॉर्ड बनाया है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने सवाल किया कि क्वांटिफायबल डाटा आयोग, जिसमें ओबीसी की जनसंख्या की जानकारी है, उसे सरकार क्यों छुपा रही है? क्या उसमे ओबीसी की जो वास्तविक जनसंख्या है, उससे कम संख्या बताई है?

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने सवाल किया कि कांग्रेस सरकार क्या यह स्पष्ट करेगी कि उसने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 10 वर्ष पुरानी और बाकी लोगों की जनसंख्या अभी की ली है और इसे आरक्षण का आधार बनाया है?

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने राजभवन को जवाब भेजने की बजाय रैली करना सुनिश्चित किया। इससे यह स्पष्ट समझा जा सकता है कि कांग्रेस आरक्षण के मामले में केवल और केवल  और केवल राजनीति कर रही है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि राजभवन सचिवालय द्वारा पूछे गए कई सवालों के जवाब न देने के बावजूद मुख्यमंत्री ने जनता से झूठ क्यों बोला कि जवाब दे दिए गए।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जब यह पूछा कि 58 फीसदी आरक्षण जिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई है, आप उसे फिर से लागू करवाना चाहते हैं तो भूपेश बघेल सरकार ने हां क्यों नहीं कहा? उसके लिए 1 महीने का समय क्यों मांग लिया?

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि सर्व आदिवासी समाज, अनुसूचित जाति समाज भी सरकार प्रायोजित कांग्रेस की तथाकथित महारैली को समर्थन नहीं कर रहे हैं। ऐसा क्यों? इसलिए कि सभी अच्छी तरह समझ रहे हैं कि आरक्षण विरोधी कांग्रेस सभी वर्गों के साथ धोखेबाजी कर रही है। जब कांग्रेस के मुख्यमंत्री द्वारा राज्यपाल की गरिमा के प्रतिकूल टिप्पणी कर अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं तो यह स्पष्ट है कि उनके ही इशारे पर कांग्रेस स्तरहीन प्रपंच करते हुए जगह जगह पोस्टर लगा रही है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि आरक्षण पर सभी को बांटना और राजनीतिक रोटी सेकना, बेवजह के आरोप लगाना, फ्लेक्स लगाना, बैनर लगाना जनता का हित नहीं करेगा। जनता का हित चाहते हैं तो सरकार आरक्षण पर सही जानकारी दे एवं उसे लागू कराने में अपनी भूमिका निभाए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!