जशपुर कलेक्टर ने सभी धान खरीदी केन्द्र में धान को वर्षा से सुरक्षित रखने के त्रिपाल से कवर करने के दिए सख्त निर्देश

अधिकारियों को निर्देश धान का उठाव तीव्र गति से करे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जशपुर जिले में कड़ाके की ठंड और मौसम को देखते हुए सभी धान खरीदी केन्द्र में धान को वर्षा से सुरक्षित बचाने के लिए खाघा अधिकारी, विपणन अधिकारी , सहकारिता अधिकारी और सोसायटी प्रबंधक को त्रिपाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं | उन्होंने कहा कि धान को बारिश से सुरक्षित रखने के लिए त्रिपाल से कवर करके रखें और धान का उठाव भी तीव्र गति से करने के लिए कहा उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में धान खरीदी केन्द्र में रखे धान बारिश से भिगने न पाए इसका विशेष ध्यान रखें।

Related posts