आईजी सरगुजा के ऑपरेशन ईगल अभियान में सूरजपुर पुलिस की मिली बड़ी सफलता : 36 स्थाई वारंट किया गया तामील, सर्वाधिक 12 वारंट थाना सूरजपुर द्वारा किया गया तामील !

Advertisements
Advertisements

छेड़छाड़, मारपीट, चोरी, आबकारी एक्ट आदि प्रकरणों के है ये आरोपी

सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को किया जायेगा पुरस्कृत

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर

सूरजपुर : आईजी सरगुजा रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए दिनांक 4 से 20 जनवरी 2023 तक आपरेशन ईगल चलाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद से अब तक सूरजपुर पुलिस के द्वारा जिले सहित दिगर जिलों से 36 स्थाई वारंटियों को धर दबोचागया है। बीते दिन पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ऑपरेशन ईगल अभियान के स्थाई वारंटियों का पूरा ब्यौरा थाना प्रभारियों से लेते हुए उन्हें कड़े शब्दों में वारंट की तामीली करने के निर्देश देते हुए पुलिस राजपत्रित अधिकारियों को इसकी मॉनिटरिंग के लिए लगाया था। पुलिस अधीक्षक ने स्थाई वारंटी तामील के इस अभियान में सम्मिलित सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं जिले के सभी पुलिस राजत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन में स्थाई वारंट तामीली के लिए चलाए गए इस अभियान में थाना-चौकी प्रभारी व उनकी टीम ने बीते 2 दिन में 36 स्थाई वारंट तामिल किया, जो अब तक दो दिन में बड़ी संख्या में स्थाई वारंट तामील किया गया है।

स्थाई वारंटी की धरपकड़ के लिए चलाए गए ऑपरेशन ईगल में सर्वाधिक 12 स्थाई वारंटी थाना सूरजपुर के द्वारा तामिल की गई। इसके अलावा थाना विश्रामपुर ने 4, प्रतापपुर 2, चांदनी 2, प्रेमनगर 3, ओड़गी 1, झिलमिली 1, रमकोला 1, जयनगर 2, भटगांव 4 व थाना रामानुजनगर ने 4 कुल 36 स्थाई वारंट तामील किया है। छेड़छाड़, मारपीट, चोरी, आबकारी एक्ट सहित विभिन्न मामलों में वर्षो से फरार स्थाई वारंटियों को पकड़ा गया। जिले के पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के द्वारा लगातार इस अभियान की मॉनिटरिंग की गई। वारंटियों की तामिली हेतु थाना-चौकी प्रभारी व उनकी पुलिस टीम लगी हुई थी, लम्बे समय से फरार वारंटियों के लुकछिप कर रहने की जानकारी मिली। कई शातिर आरोपी जिले के अपराध में संलग्न होने से न्यायालय द्वारा वारंट जारी किये जाने पर पहचान छिपाकर सीमावर्ती जिलों में रहने लगे थे। पुलिस ने पकड़े गए सभी वारंटियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!