निजात अभियान : थाना लेमरू क्षेत्र के ग्राम सतरेंगा मंझापरा में चलाया गया जन जागरूकता कार्यक्रम, नशे से दूर रहने का दिया गया संदेश !

Advertisements
Advertisements

शराब के सेवन से होने वाले सामाजिक पारिवारिक दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी देकर किया गया जागरूक

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा

कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 09 जनवरी 2023 को थाना लेमरू के ग्राम सतरेंगा मांझपार में उपस्थित लोगों को शराब के सेवन से पड़ने वाले सामाजिक पारिवारिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर नाबालिग बच्चों को गाड़ी न चलाने देने व शराब का सेवन कर वाहन ना चलाने के संबंध मे जानकारी देकर जागरूक किया गया। उपस्थित ग्रामीण जनों को नशे से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बताकर नशे से दूर रहने बुराईयो से बचने की सलाह दिया गया। जन जागरूकता अभियान में महिलाओं ने बड़ चढ़ का भाग लिया।

कोरबा पुलिस द्वारा शुरू किया गया निजात अभियान भविष्य में भी जारी रहने की जानकारी दी गई

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!