कलेक्टर ने कराया कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हरदी की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हरदी की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर कार्यालय जांजगीर का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा एवं डा ज्योति पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जांजगीर को बच्चों द्वारा नववर्ष की शुभकामनाओं भरा स्वयं बनाये गये ग्रीटिंग कार्ड भेंट किया गया। कलेक्टर ने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ समान्य ज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रश्न जैसे – 15 अगस्त और 26 जनवरी में क्या अंतर है? भारत के राष्ट्रपति का नाम क्या है?, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का नाम आदि प्रश्न पूछे गये जिसका बच्चों द्वारा सही उत्तर दिये जाने पर कलेक्टर महोदय द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों को सामान्य ज्ञान से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान की गयी जैसे- जांजगीर जिले का नाम कैसे पड़ा?, जांजगीर जिले से संविधान सभा में किनकी भागीदारी थी?, हमारे देश का नाम भारत क्यों पड़ा ? हिन्दू सभ्यता की उत्पत्ति कहां हुई इन सब विषयों पर बच्चों से चर्चा करते हुए जानकारी दी गयी। कलेक्टर महोदय द्वारा बच्चों को बताया गया कि हमारे देश में विभिन्न धर्म, संप्रदाय एवं विभिन्न प्रकार की भाषाएं जैसी कई विभिन्नताओं के बाद भी अनेकता में एकता हमारी राष्ट्रीय विशेषता रही है। बच्चों से भविष्य में वे क्या बनना चाहतें हैं इस पर भी जानकारी ली गयी तथा चर्चा की गयी। कलेक्टर महोदय द्वारा सभी बच्चों को लगन पूर्वक पढ़ाई करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डां ज्योति पटेल ने बच्चों से कहा कि आपकों देखकर उन्हें वे स्वयं अपने विद्यार्थी जीवन में हास्टल में रहकर पढ़ाई करने के दिन याद आ गये। अपने बारे में बताते हुए बच्चों से उन्होने यह भी कहा कि वे सिर्फ पढ़ाई में अपना ध्यान लगाती थी उनकी और कोई रूची नहीं थी । लेकिन पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद भी बच्चों के सर्वागिण विकास हेतु आवश्यक है। जो छात्र जीवन में अच्छे से पढ़ाई करेगा वो जीवन में अवश्य सफलता की सीढ़िया चढ़ेगा। सभी बच्चे अच्छे से पढ़ाई करें और सफलता प्राप्त करें बच्चों को शुभकामनाएं प्रदान दी गयी।

कलेक्टर महोदय द्वारा सभाकक्ष में सभी बच्चों को स्वल्पाहार कराया गया इस अवसर पर श्री आर.के. तिवारी, जिला मिशन समन्वयक एपीसी (आरएमएसए) श्री प्रदीप शर्मा अधीक्षिका श्रीमती भगवती राठौर एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!