जशपुर कलेक्टर की पहल से बालक आश्रम छिछली ‘अ‘ में त्वरित कार्यवाही करते बाह्य विद्युत लाईन पहुंचाया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के पहल से बगीचा विकासखण्ड के बालक आश्रम छिछली ‘अ‘ के परिसर में विद्युत विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बाह्य विद्युत लाईन पहुंचा दिया गया है। विगत दिवस 04 जनवरी को बालक आश्रम छिछली ‘अ‘ द्वारा आश्रम में विद्युत लाईन पहुंचने के लिए कलेक्टर को आवेदन किया गया था। जिस पर कलेक्टर ने समय-सीमा के भीतर विद्युत लाईन का कार्य करने के लिए विद्युत विभाग को निर्देश किया गया था।

Related posts