जशपुर: जनहानि के 1 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की सहायता राषि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम केराकछार, निवासी स्व. कांति बाई की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पुत्र गोपी राठिया व पुत्री दिव्या राठिया हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts