अवैध शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी के कब्जे से 35 नग देशी प्लेन शराब की गई बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !

आरोपी अमित साहू निवासी बिरगहनी के विरुद्ध जांजगीर पुलिस द्वारा धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : दिनांक 15 जनवरी 23 को ग्राम बिरगहनी निवासी अमित साहू अपने घर के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखा है. जिसकी सूचना पर तत्काल जांजगीर पुलिस द्वारा दबिश दिया गया। जहां आरोपी के कब्जे से 35 नग देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180 एमएल भरी हुई बरामद किया गया।

जिस पर आरोपी अमित साहू उम्र 32 वर्ष निवासी बिरगहनी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। इस प्रकरण की कार्यवाही में जांजगीर पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts