सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चों के अश्लील वीडियों अपलोड करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में चाम्पा पुलिस को मिली सफलता, आरोपी के विरुद्घ 67बी आई.टी. एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही !

आरोपी शशिकांत सिंह को दिनांक 16 जनवरी 23 को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

चाम्पा : भारत सरकार गृह मंत्रालय एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित साईबर टाईप लाईन नंबर जिसमें विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एंव बच्चों से संबधित किये जा रहे अपराध के संबंध में निगरानी रखी जाती है। शशिकांत सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी मारुति विहार कॉलोनी चांपा द्वारा  इंटरनेट के माध्यम से अश्लील वीडियो अपलोड करना पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 32/23 धारा 67 बी आई.टी. एक्ट पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी शशिकांत सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी मारुति विहार कॉलोनी चांपा को दिनांक 16 जनवरी 23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी एवं आरक्षक डिकेश्वर साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts