प्रदेश में पुलिस प्रशासन फेल, अपराधियों के हौसले बुलंद, जान-माल की रक्षा करने में भूपेश सरकार फेल – केदार गुप्ता

Advertisements
Advertisements

हत्या और चाकूबाजी की बढ़ती घटनाओं से जनता है भयभीत – भाजपा

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा है कि राजधानी में सरेआम गोली चल रही है। चाकूबाजों ने दो युवकों को मौत के घाट उतार दिया। सड़कें खून से रंग रही हैं। दोहरी हत्या की ताजा वारदात ने साबित कर दिया है कि कानून व्यवस्था पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। जनता अपराध और अपराधियों से त्रस्त है और भूपेश बघेल सरकार ट्रांसफर की दुकान चलाने में मस्त है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता

भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि राजधानी से लेकर बस्तर तक और न्यायधानी से लेकर जशपुर तक पूरे प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। बस्तर में हाल ही एक बच्ची से गैंगरेप हो गया। वहीं भाजपा के जिला मंत्री बुधराम करटाम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। इधर राजधानी में हर रोज हो रही चाकूबाजी के बीच पंडरी इलाके में दोहरा हत्याकांड हो गया। अब स्थिति यह है कि वर्ष 2021 और 22 के मुकाबले 20% प्रतिशत अपराध बढ़ गए हैं। मुख्यमंत्री लंबे समय से सिर्फ तबादला उद्योग में व्यस्त हैं। अगर उन्होंने इस दौरान समय निकालकर कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार के लिए प्रशासन को सख्त हिदायत दी होती तो अपराध में कमी आ जाना चाहिए थी, लेकिन अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सरकार से राजधानी तक नहीं सम्हल रही है। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से अपना खुद का जिला और यहां तक कि अपना विधानसभा क्षेत्र तक नहीं सम्हल रहा है। मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था की नाजुक हालत को दरकिनार कर यहां वहां की बातें कर रहे हैं। कानून व्यवस्था का कोई धनी धोरी नहीं है। जनता दहशत के साये में जी रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि राज्य में पौने दो साल में करीब 17 सौ लोगों की हत्या हुई है। कई जिलों में औसतन हर दिन हत्या की वारदातें हुई हैं। राजधानी रायपुर में सर्वाधिक 119 हत्या की वारदात हुई। रायगढ़ में 110, जशपुर में 102 बिलासपुर में 101 और सरगुजा में भी 101 लोगों की हत्या हुई है। राजधानी में आलम यह है कि लापता होने के बाद लोगों की लाश लगातार मिल रही है। पुलिस चाकूबाजी की घटनाओं पर परदा डाल रही है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि अपराधों के बढ़ते ग्राफ को नीचे लाने की बजाय पुलिस अपराध को छुपाने का काम करके कुछ भी हासिल नहीं कर सकती।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!