सामुदायिक पुलिसिंग की दिशा में नारायणपुर पुलिस की नई पहल,‘‘सद्भावना कप’’ क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, थानों में प्रतियोगिता हेतु निःशुल्क पंजीयन

Advertisements
Advertisements

27 जनवरी से 5 फरवरी तक थाना स्तर होगा लीग मैच

दिनांक 7 एवं 8 फरवरी 2023 को मुख्यालय नारायणपुर में होगा सेमीफाईनल

9 फरवरी को बालक हाई स्कूल ग्राउण्ड में होगा फाईनल मुकाबला

सेमीफाईनल एवं फाईनल मैच के प्रतिभागियों को रुकने, रहने व भोजन की निःशुल्क व्यवस्था

सेमीफाईनल एवं फाईनल के प्रतिभागियों को जर्सी एवं अन्य आकर्षक पुरस्कार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, सदानंद कुमार (भा.पु.से.) के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस के द्वारा बुनियादी पुलिसिंग पर कार्य किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आम जनता से समन्वय स्थापित कर सामुदायिक पुलिसिंग के दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में जिला नारायणपुर में ‘‘सद्भावना कप’’ नामक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किये जाने की योजना है। उक्त क्रिकेट प्रतियोगिता में क्रिकेट टीम का पंजीयन जिले के सभी थानों में निःशुल्क रूप से किया जाना है एवं दिनांक 27 जनवरी से 05 फरवरी 2023 तक क्रिकेट मैच का आयोजन प्रत्येक थाना स्तर पर पुलिस विभाग के तत्वाधान में आयोजित होगा।

तत्पश्चात प्रत्येक थाना से एक-एक विजेता टीम के द्वारा दिनांक 07 एवं 08 फरवरी 2023 को नारायणपुर जिला मुख्यालय में सेमीफाईनल का मैच खेला जायेगा एवं दो सर्वश्रेष्ठ टीम के मध्य दिनांक 09 फरवरी 2023 को हाई स्कूल ग्राउण्ड नारायणपुर में फाईनल मैच खेला जायेगा। उक्त सभी मैच 10-10 ओवर के रहेंगे एवं जो खिलाड़ी सेमीफाईनल व फाईनल हेतु नारायणपुर आयेंगे उन्हें आयोजक समिति की ओर से जर्सी एवं रूकने, रहनेे व भोजन की व्यवस्था किया जायेगा। इसके अतिरिक्त उक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अनेकों आकर्षक पुरूस्कार भी ससम्मान दिया जायेगा।

सम्पर्क सुत्र

01).   नारायणपुर      ,- तोपसिंह नवरंग 9479194213

02).   बेनूर    – कृष्णा प्रसाद जांगड़े    9407740483

03)-   कुरूषनार – उपेन्द्र कुमार   9131344346

04).   फरसगांव – मुकेश सोम   6263320420

05).   झारा    – सखाराम मण्डावी      9479194203

06).   धौड़ाई   – मनोज बंजारे         9425262243

07).   छोटेडोंगर – अजय सोनकर 9479194210

08).   धनोरा   – लक्ष्मण कुमेटी        7987114635

09).   ओरछा  – उत्तम गावडे    9479194808

10).   कुकड़ाझोर       – प्रहलाद साहू   9424294838

11)-   एड़का   – नरेश देशमुख  9407606310

12).   कोहकामेटा      – मनोज सिंग   9406051706

13).   भरण्डा – गणेश यादव    8435040811

14).   सोनुपर  – मनोज साहू   9406352890

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!