जीवन झरना विकास संस्था द्वारा विद्यालय स्तरीय जागृति कार्यक्रम किया गया आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर जिले के विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम पंचायत पंडरीपानी अंतर्गत डी ए वही पब्लिक स्कूल परिसर में जीवन झरना विकास संस्था कांसाबेल के संचालिका एवम कार्यकर्ताओ द्वारा विद्यालय स्तरीय जागृति कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें बच्चो एवम अध्यापकों को लैंगिक शोषण से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012, गुड टच बैड टच के संबध में गतिविधि तथा मौखिक रूप से बहुत ही सरल तरीके से जानकारी दिया गया।

साथ ही विषय से संबंधित स्व रचित गाना प्रस्तुत किया गया जिससे प्रभावित होकर उपस्थित अध्यापक एवम बच्चे जीवन झरना विकास संस्था को स हृदय आभार व्यक्त किए और समय समय पर स्कूल में आकर नई जानकारी देने का आग्रह किया l

Related posts