महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा जी की प्रेसवार्ता पर भाजपा का सवाल : भारत जोड़ो और हाथ जोड़ो यात्रा निकालने वाले कांग्रेसी सबसे पहले यह तय कर ले कि पार्टी में बड़ा कौन है ? -रंजना साहू

Advertisements
Advertisements

आधी सदी पहले गरीबी हटाओ का नारा देने वाली कांग्रेस आज भी गरीबों का हक मारने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : भाजपा प्रवक्ता रंजना साहू ने पूछा है कि भारत जोड़ो और हाथ जोड़ो यात्रा निकालने वाली कांग्रेस सबसे पहले यह तय कर ले कि पार्टी में बड़ा कौन है ? कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष या कांग्रेस के दायित्वविहीन राजकुमार, क्योंकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष है खरगे जी और पार्टी अपने दायित्वविहीन राजकुमार का संदेश लोगों तक पहुंचाना चाहती है। 

उन्होंने कहा सबसे पहले तो कांग्रेसी यह तय करें कि पार्टी जोड़ने के लिए वे क्या कर रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह सेना पर सवाल खड़े करते हैं और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दायित्व विहीन राजकुमार उनके बयान से पल्ला झाड़ लेते हैं। राजस्थान के कांग्रेसी मुख्यमंत्री कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से बड़ा राज्य का मुख्यमंत्री का पद मानते हैं, उन्होंने कहा राहुल जी और कांग्रेस पहले अपने नेताओं को ही जोड़ ले।

भाजपा प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा कि आधी सदी पहले गरीबी हटाओ का नारा देने वाली कांग्रेस आज भी गरीबों का हक मारने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि शोभा ओझा जी जरा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहकर पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा दिए जाने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना के 16 लाख गरीबों को आवास उन्हें दिलवा दे। केंद्र द्वारा 34 महीने से भेजे जा रहे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के 5 किलो अतिरिक्त चावल गरीबों को दिलवा दे। छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं को उनका ढाई हजार रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिलवा दे, फिर गरीबों की चिंता का दिखावा करें।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!