संचालक श्री चौबे ने जनसम्पर्क संचालनालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनसम्पर्क संचालक श्री सौमिल रंजन चौबे ने छोटा पारा स्थित संचालनालय के परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारी को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अपर संचालक जे.एल. दरियो और संजीव तिवारी, संयुक्त संचालक आलोक देव, पंकज गुप्ता, संतोष मौर्य, संयुक्त संचालक(वित्त) प्रभात लकड़ा सहित संचालनालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts