बेल जंप कर फरार चल रहे तीन आरोपियों को चौकी उमेश्वरपुर पुलिस ने पकड़ा, न्यायालय में किया पेश !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर

सूरजपुर : बेल जंप कर फरार चल रहे 3 आरोपियों को चौकी उमेश्वरपुर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी बेल जम्प के गिरफ्तारी वारंटों को तामील करने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में चौकी उमेश्वरपुर पुलिस बेल जम्प आरोपियों की पतासाजी में लगी हुई थी, इसी बीच मुखबीर की सूचना पर आरोपी बुधमान बरगाह निवासी उमेश्वरपुर, एलियस एक्का व चमन एक्का निवासी ग्राम सलका को पकड़ते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उमेश्वरपुर देवनाथ चौधरी व उनकी टीम सक्रिय रही।

Related posts