समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग को मिला व्हील चेयर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग

समाज कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा कार्यालय के प्रांगण में जामुल निवासी श्री दुलेश्वर साहू को आज श्रीमती शालिनी रिवेन्द्र यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, के हाथों से व्हील चेयर का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री भरत चन्द्राकर पूर्व जनपद पंचयत सदस्य, श्रीमती शशी साहू, श्रीमती प्रतिभा सेन, उपसंचालक समाज कल्याण श्री कमलेश कुमार पटेल, श्री जन्तराम ठाकुर, श्री विनय तिवारी, श्री अरूण कुमार वर्मा, एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related posts